मैडम तुसाद के म्यूजियम में अब करीना का वैक्स स्टेच्यू!

अब तक बॉलीवुज में कई बड़े कलाकारों के स्टेच्यू मेडम तुसाद के म्यूजियम में लग चुके हैं। मगर अब तक करीना का नंबर नहीं आया था। अब खबर आ रही है कि मैडम तुसाद के म्यूजियम ने करीना का वैक्स स्टैच्यू लगाने के लिए उनसे संपर्क किया है। अगर यह खबर सच है तो सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्य राय, शाहरुख खान, सलमान खान, रितिक रौशनके बाद यह अगला नाम है।
मतलब ऐश्वर्य के बाद किसी दूसरी अभिनेत्री में करीना को मौका मिल रहा है। और अब वह यहां भी ऐश्वर्य को टक्कर देंगी। हाल ही में करीना की छोड़ी गयी फिल्म हीरोईन को ऐश्वर्य ने हां कहा है। सूत्रों के अनुसार करीना के प्रशंसकों द्वारा ढेर सारे खत व इमेल मिलने के बाद म्यूजियम ने करीना को इसके लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ही करीना इस संबंध में लंदन जाने वाली हैं। हाल फिलहाल वह पांडुचेरी में रीमा कागती की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद ही वे इस बात पर विचार करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











