सैफ अली खान को दीवाना बनाने के लिए 42 साल की करीना ने साड़ी में दिखाया अपना किलर अंदाज, फोटोज वायरल

Kareena kapoor: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena kapoor) आए दिन अपने हुस्न और अपने स्टाइल की वजह से खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर से सोशल मीडिया पर अपनी कुछ साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में करीना का किलर अंदाज सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ साथ फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।
करीना कपूर का साड़ी लुक-
दरअसल इन दिनों करीना कपूर खान अपने आगामी नेटफ्लिक्स ड्रामा जाने जान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस प्रमोशन के दौरान कल रात करीना ने सब्यसाची की शानदार साड़ी पहनी जिसमें करीना बेहद प्यारी लग रही थी और उन्होंने अपने लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा थी।
बेबो की ये बेहद प्यारी फ्लोरल प्रिन्ट की साड़ी हर किसी को काफी पसंद आई। मिंट ग्रीन शेड में सब्यसाची शिफॉन साड़ी में ब्लश पिंक, पीच और हल्के हरे रंग के फुल बने हुए थे और हल्का सी कढ़ाई वाली सोने की पट्टी बॉर्डर था, जिसकी वजह से साड़ी काफी प्यारी लग रही थी।
करीना ने इसे पारंपरिक रूप से पहना था और वह इस साड़ी में हमेशा की तरह बहुत ही क्लासी लुक दें रहीं थी। करीना कपूर ने फ्लोरल साड़ी के साथ प्यारे से झुमके और हाई हील्स स्टाइल किया था। साथ ही उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा था।
करीना कपूर के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया है और एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधे हैं। किसी किसी ने तो ये भी कह दिया कि करीना कपूर अपने अंदाज से इस उम्र में सारा अली खान को भी टक्कर देती हैं।
करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू-
करिश्मा कपूर की बहन और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर फिल्म निर्माता सुजॉय घोष की जाने जान से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। यह जापानी उपन्यास डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स का रूपांतरण है और 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तो ऐसे में फिल्म के प्रमोशन में करीना इन दिनों काफी व्यस्त हैं। फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications