करीना की इच्छा पूरी हुई!
करीना कपूर की इच्छा थी कि वे जब वी मेट के निर्देशक इम्तियाज अली के साथ दुबारा काम करें। अब उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है।
सैफ अली खान की घरेलू प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फिल्म लव आज कल में सैफ के साथ दीपिका पादूकोण को लिया गया है। इस बात से करीना को कोई परेशानी नही हुई है।
खैर किसी फिल्म में न सही लेकिन एक एड में करीना को इम्तियाज के साथ काम करने का मौका मिल गया है। करीना चाहती है कि जल्दी ही उनके साथ फिल्म करने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications