करीना और इमरान की शादी होती तो सैफ का क्या होता!
करन जौहर आजकल अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान कुछ ना कुछ ऐसा बोलते हैं ताकि वो खुद खबरों में बने रह सकें और उनकी फिल्मों को भी प्रमोशन मिल सके। हाल ही में अपनी अगली फिल्म गोरी तेरे प्यार में के ट्रेलर लॉंच के दौरान करन जौहर ने कहा कि उन्हें करीना कपूर और इमरान खान की जोड़ी इतनी अच्छी लगती है कि वो चाहते हैं कि दोनों की शादी होनी चाहिए। करीना और सैफ या इमरान और अवंतिका की जोड़ी में वो बात न हीं है जो कि करीना, इमरान में है। दोनों के बीच काफी अच्छी कैमिस्ट्री है और दोनों साथ में एक दूजे के लिए नज़र आते हैं।
दूसरी तरफ करीना कपूर को ये चिंता सता रही थी थी कि अगर उनकी शादी इमरान खान के साथ हो जाए तो सैफ अली खान का क्या होगा। करन जौहर ने तो यहां तक कहा कि अभी भी कुछ भी हो सकता है। आप कह नहीं सकते कि करीना और इमरान की शादी नहीं हो सकती। अभी भी चांस है। लेकिन इसपर करीना ने ये नहीं कहा कि ये शादी नहीं हो सकती बल्कि करीना ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो फिर सैफ अली खान का क्या होगा। दूसरी तरफ इमरान खान ने भी मौके पर चांस मारते हुए कहा कि उनकी पत्नी अवंतिका और करीना के बीच काफी ऐसी बातें हैं जो कि एक जैसी हैं।
और इसी वजह से इमरान खान को करीना कपूर के साथ काम करने में काफी कंफरटेबल लगता है। इमरान खान से जब पूछा गया कि वो कौन सी क्वालिटीज हैं जो कि अवंतिका और करीना में सेम हैं इसपर इमरान खान ने कहा कि वो सीक्रेट है।


Click it and Unblock the Notifications