सेक्स के चलते इमरान-करीना मुश्किल में

करन जौहर और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के तहत बन रही इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है, क्योंकि इस फिल्म के ट्रेलर में सेक्स शब्द का इस्तेमाल किया गया है। यू और यू / ए सर्टिफिकेट नहीं मिलने इसे राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया नहीं जा सकता है।
जिस दृश्य पर सेंसर ने आपत्ति जताई है वो कुछ इस प्रकार है कि फिल्म का कोई महत्वपूर्ण किरदार अभिनेता-अभिनेत्री यानी इमरान-करीना से पूछता है कि क्या उन्होंने सेक्स किया है तो इस बात पर करीना का जवाब हां और इमरान का जवाब ना होता है।
जिसके बारे में शकुन बत्रा ने बोला कि सेंसर की ओर से जबरदस्ती का इतराज जताया जा रहा है। जबकि इससे कहीं ज्यादा अश्लील फिल्मों के सेंसर आसानी से पास कर देता है।
खैर शकुन की यह पहली फिल्म है इसलिए वो फिल्म में बदलाव करने को राजी हो गये हैं। शकुन की पूरी कोशिश है कि फिल्म के ट्रेलर को ए के बजाए यू सर्टिफिकेट मिल जाये।


Click it and Unblock the Notifications











