करीना के साथ काम करना आसान हैः इमरान खान

इमरान ने खुले दिल से यह बात स्वीकार की है कि करीना ने फिल्म एक मैं और एक तू की शूटिंग के दौरान उनके साथ बराबरी का व्यवहार किया और एक बार भी ऐसा नहीं लगने दिया कि वह उनकी सीनियर हैं।
करीना ने वर्ष 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से फिल्मों में सफर शुरू किया था जबकि इमरान की पहली फिल्म जाने यू या जाने ना वर्ष 2008 में प्रदर्शित हुई थी। इमरान ने कहा, करीना के अंदर बड़ा स्टार या सीनियर होने का दम्भ नहीं है। वह सबके साथ बराबरी का व्यवहार करती हैं। यह उनके व्यक्तित्व की सबसे अच्छी बात है।
आपको बता दें कि इनकी फिल्म 'एक मैं और एक तू' 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। इमरान मानते हैं कि करीना अच्छी और आत्मविश्वास से भरपूर अदाकारा हैं और यही कारण है कि वह अपने आसपास के माहौल को सजीव तथा सकारात्मक बनाए रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











