मेरी और करीना की केमेस्ट्री है बेस्टः इमरान खान
फिल्म एक मैं और एक तू के एक्टर इमरान खान ने कहा है कि करीना कपूर के साथ उनका तालमेल बेहतरीन है और उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। इमारन खान ने इस फिल्म में करीना कपूर के साथ पहली बार काम किया है। देखें इमरान और बेबो की केमेस्ट्री
इमरान का कहना है कि इस फिल्म में मेरी और करीना की केमेस्ट्री काफी अच्छी है, बहुत से लोगों ने हमारी जोड़ी की सराहना की है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने मित्र अभिनेता रणबीर कपूर से ज्यादा बढ़त हासिल कर ली है और करीना के साथ रोमांटिक जोड़ी बना पाना इस बात का उदाहरण है।
उन्होंने कहा, मैंने रणबीर पर बढ़त बना ली है और उन्हें अपनी चचेरी बहन करीना के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाने के बारे में सोचना नहीं चाहिए। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे है। यह फिल्म 10 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











