इनके साथ भी करीना कर सकती हैं ट्राई
हाल ही में सिल्वर स्क्रिन पर करीना कपूर और इमरान खान की फिल्म एक मैं और एक तू दिखाई दी। हर कोई इस फिल्म को इसलिए देखना चाह रहा था क्योंकि इस फिल्म में पहली बार करीना ने इमरान जैसे अपने से उम्र और तजुर्बे में कम एक्टर के साथ काम किया है।
आज तक करीना सुपर स्टार्स के साथ ही फिल्मों में नजर आईं हैं चाहे वो आमिर खान हो, शाहरूख खान हो या फिर सलमान खान। इस साल करीना की इन तीनों खानों के साथ आई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। लेकिन अचानक ही एक एवरेज स्टार के साथ करीना ने काम करना क्यों पसंद कर लिया, पर्दे पर यह जोड़ी कैसी लगती है। इन्ही सब कारणों के चलते करण जौहर की फिल्म को लोगों ने देखना पसंद किया।
वैसे कई जगहों पर करीना और इमरान की जोड़ी एक मैं और एक तू में मिस मैच ही लगी। वैसे बॉलीवुड में केवल इमरान खान ही नहीं हैं जिनके साथ बेबो ने पहली बार फिल्म में काम किया है हम आपको बताते हैं कि अभी बॉलीवुड में कितने स्टार्स हैं जिनके साथ वो पर्दे ट्राई कर सकती हैं। जी हां ये हैं कुछ चेहरे जिनके साथ करीना पहली बार जोड़ी बना कर पर्दे पर आ सकती हैं।
फरहान अख्तर के साथ करीना
बॉलीवुड में सफल निर्देशक और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके फरहान अख्तर के साथ वैसे तो करीना कपूर ने डॉन में काम किया है लेकिन फरहान इस फिल्म के निर्देशक थे और करीना एक्ट्रेस। वैसे भी ये दोनों ही बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान के लिए मशहूर हैं। ऐसे में इन दोनों की जोड़ी भी देखने लायक होगी।
हैंडसम जॉन और करीना
वैसे जॉन अब्राहम और करीना कपूर काफी समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं लेकिन आज तक करीना ने जॉन के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया इसका कारण है बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी बिपाशा बसु। जी हां बिपाशा और बेबो की तू तू मैं मैं के किस्से किसी से छुपे नहीं है जिसके चलते आज तक करीना जॉन के साथ फिल्मों में नजर नहीं आई। लेकिन अब तो जॉन की लाइफ से बिप्स तो आउट हो चुकी हैं हो सकता है फ्यूचर में इनकी जोड़ी भी किसी फिल्म में दिखाई दे जाए।
शर्मिले कुणाल कपूर और करीना
वैसे बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे शर्मीले कुणाल कपूर और स्वभाव से चंचल और खुर्राट करीना कपूर की जोड़ी देखने लायक होगी। एक मैं और एक तू की जोड़ी भी कुछ इसी तरह की थी। हो सकता है इस कपूर कन्या के साथ काम कर कुणाल के ग्रह नक्षत्र और भी चमक जाएं।
किसर इमरान और हॉट करीना
बॉलीवुड में बैड ब्वॉय की पहचान बना चुके इमरान हाशमी और बॉलीवुड की करीना जो कि आज कल हर किसी की डिमांड बन चुकी है। अगर यह जोड़ी पर्दे पर आती है तो बेशक ही काफी लोग इस जोड़ी को देखने आएंगे। हम भी इसी इंतजार में हैं कि कब इमरान हाशमी और करीना रील लाइफ में जोड़ी बनाते हैं।
शांत अभय देओल और चंचल करीना
अभय देओल और करीना कपूर का स्वभाव एक दूसरे से पूरी तरह अलग है। अभय जहां लीक से हटकर फिल्मों में काम करते हैं। तो वहीं करीना कमर्शीयल फिल्मों की रानी कही जाती हैं। अभय खुद को संयमित करके चलते हैं तो करीना को स्वभाव में उग्रता है। इन दो अलग अलग स्वभाव के किरदारों का पर्दे पर मिलन वाकई कुछ रोचक तो होगा ही।


Click it and Unblock the Notifications