करीना संग रोमांस करते दिखेंगे सीरीयल किसर इमरान

Kareena Kapoor, Imraan Hashmi
एकता और करन द्वारा निर्देशित का जा रही फिल्म में इमरान हाशमी संग काम करने के लिए पहले ना करने के बाद अब करीना ने हां कर दी है। यानि की अब सिने स्क्रीन पर सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ हमारी बेबो रोमांस करती नज़र आएंगी।

गौरतलब है कि बॉलिवुड में अपनी सीरियल किसर की इमेज बना चुके इमरान हाशमी की किस्मत इस साल की शुरुआत से ही काफी अच्छी रही है। बॉक्स ऑफिस पर इमरान की फिल्में एक के बाद एक हिट हुई हैं। इसीलिए फिल्हाल तो इमरान निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन्हीं निर्देशकों की लिस्ट में करन जौहर भी है।

करन ने अपनी आने वाली फिल्म जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है के लिए इमरान हाशमी को साइन किया है। इमरान के अपोसिट करन करीना कपूर को लेना चाहते थे पर जब उन्होंने करीना से इस बारे में बात की तो करीना ने डेट्स का बहाना कर काम करने के लिए मना कर दिया था।

करीना के मना करने के बाद करन जौहर ने दीपिका पादुकोन को फिल्म् में काम करने के लिए अप्रोच किया था। पर अब सुनने में आ रहा है कि इमरान की हिट फिल्मों की लिस्ट देखकर करीना ने आखिरकार इमरान के साथ काम करने का मन बना लिया है। और करन की फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। इमरान खान के साथ काम करने के लिए करीना ने अपनी डेट्स की प्रोब्लम को भी सॉल्व कर लिया है।

करन की इस फिल्म का निर्देशन रेन्जील डिसिल्वा ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X