Throwback Video - करीना कपूर ने भरी महफिल में किया था सैफ अली खान को इग्नोर? लेकिन किसको पता था एक दिन...

Kareena Kapoor Ignored Saif Ali Khan- कभी कभी नसीब में वो चीजें लिखी होती हैं जो कि आपने शायद कभी नहीं सोची होगी। जैसे करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी। सभी जानते हैं कि दोनों की उम्र में काफी अंतर है और करीना कपूर खान सैफ अली खान की दूसरी पत्नी है।
इस वक्त एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि करीना कपूर खान ने सैफ अली खान को इग्नोर किया है। दरअसल ये पुराना वीडियो एक अवॉर्ड शो के दौरान का है।
इस दौरान करीना कपूर को अवॉर्ड मिल रहा है और शो को सैफ अली खान होस्ट कर रहे हैं। करीना कपूर स्टेज पर अवॉर्ड लेने आती हैं और मंच पर अक्षय खन्ना भी मौजूद हैं।
वो अक्षय खन्ना को हग करती हैं लेकिन सैफ अली खान जो कि अक्षय खन्ना से भी बड़े स्टार थे उनको इग्नोर कर देती है। करीना दूर से ही सैफ को हाय बोलती हैं और अवॉर्ड लेकर चली जाती हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''करीना ने सिर हिलाकर सैफ का स्वागत किया। नजरअंदाज नहीं किया गया।'' एक ने लिखा, ''उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वह उस समय का फैशन था लेकिन अगर वह अब कोई पहनता तो लोग उसे चपरी कहने लगते।'' एक ने लिखा, ''वह उन दिनों बहुत गौरवान्वित दिख रही थीं।''
एक ने लिखा, ''क्योंकि उन्हें सैफ के बैंक बैलेंस के बारे में नहीं पता था।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो ये करीना आज तक पसंद नहीं आई, लुक वाइज तो ठीक है लेकिन इसकी एक्टिंग हमेशा ओवरएक्टिंग ही होती है।''
लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि अब करीना कपूर खान सैफ अली खान की पत्नी है और उनके दो बेटे भी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications