करीना कपूर ने लगाया शाहिद कपूर को गले, सोशल मीडिया पर बनीं बातें तो एक्टर बोले- अरे हम इधर उधर...

Kareena Kapoor hugged Shahid Kapoor: करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी बेस्ट जोड़ी में से एक कही जाती है। बता दें कि दोनों की फिल्में आज भी फैन्स की फेवरेट लिस्ट में आगे हैं। खासतौर पर 'जबवीमेट' लेकिन जब से दोनों की शादी हुई तब से दोनों को फैन्स एक साथ देखने के लिए तरस गए। दोनों ने शादी के बाद फिर कभी भी साथ में स्क्रीन शेयर नहीं किया ना ही साथ में तस्वीर खिंचवाई, वहीं हाल ही में करीना और शाहिद को साथ देख फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हो गए।
फैन्स को आज भी पसंद है दोनों की जोड़ी
बता दें कि सालों बाद अपने फेवरेट एक्टर्स को देख फैन्स तो बहुत ही खुश हो गए। करीना आईं उन्होंने शाहिद को गले लगाया और लगातार उनसे ही बातें करती रहीं यह देखकर फैन्स इतने खुश हुए की वीडियो पर जमकर कमेंट्स करने लगे। किसी ने कमेंट करते हुए लिखा- आज भी ये जोड़ी बेस्ट है। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों को देखकर आज भी जब वी मेट की याद आती है।
शाहिद ने कह दी ये बात
फैन्स से मिल रहा इतना प्यार देखने के बाद शाहिद कपूर का रिएक्शन आया है। IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर हुई शानदार मुलाकात पर शाहिद कपूर ने रिएक्शन देते हुए लिखा- 'हमारे लिए इसमें कुछ भी नया नहीं था। आज स्टेज पर मिले हैं हम लोग तो इधर-उधर मिलते रहते हैं। ये हमारे लिए एक दम नार्मल सी बात है। अगर ये लोगों को अच्छा लगता है तो यह अच्छा है।'
रिलेशनशिप में थे करीना और शाहिद
आपको बताते चलें कि करीना और शाहिद ने साथ में कई फिल्में की हैं। दोनों को 'फिदा', 'चुप-चुप के' और 'जब वी मेट' में देखा गया था। जब वी मेट से दोनों की जोड़ी तो हिट हो गई थी। कहा यह भी जाता है कि साल 2004 से लेकर साल 2007 तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने ही करण जौहर के शो पर अपने रिलेशनशिप में होने की बात बताई थी, लेकिन जब वी मेट की शूटिंग से पहले दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। इसके बाद करीना कपूर ने 'टशन' फिल्म की शूटिंग की और इस दौरान उन्हें सैफ अली खान मिले। दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ लंबे समय तक दोनों रिलेशनशिप में भी रहे और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











