गुम हुए 'हिरोईन' करीना के संवाद
लगता है मधुर भंडारकर की ग्रह दशा इन दिनों ठीक नहीं चल रही हैं। कई अटकलों के बाद शुरू की गई फिल्म हिरोईन एक बार फिर किसी टेंशन में फंस गई है। जी हां इस फिल्म के संवाद लेखक निरंजन आयंगर का लैपटॉप चोरी हो चुका है। जिसमें सारे संवाद और पटकथा थी।
कहा जा रहा है कि इस लैपटॉप में ही फिल्म के संवाद और पटकथा सेव थे। आयंगर करण जौहर से मिलने उनके ऑफिस गए थे, वहां उनकी कार से यह लैपटॉप चोरी हो गया। उन्होंने जल्दी खार पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करावाई है। इस उम्मीद पर की उन्हें उनका लैपटॉप मिल जाए।
यदि उनका लैपटॉप नहीं मिलता है तो उन्हें पटकथा और संवाद एकबार फिर से लिखने पड़ेंगे। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग का आगे बढ़ना जरा मुश्किल है।
मधुर को पहले ऐश्वर्या राय ने काम करने से मना कर दिया। फिर करीना कपूर जैसे तैसे हामी भरकर मधुर को राहत पहुंचाई। अब हम यही दुआ करेंगे कि इस फिल्म में आगे कोई और समस्या ना आए।


Click it and Unblock the Notifications