करीना के मेकअप आर्टिस्ट भी दिखेंगे हिरोइन में
करीना कपूर के साथ सालों से काम करने का फायदा उनके अब उनके मेकअप आर्टिस्ट को मिला। करीना ने फिल्म हीरोइन में उन्हें भी एक रोल दिला दिया है।
फिल्म हीरोइन में करीना के मेकअप आर्टिस्ट पॉम्पी और रितेश नायक भी दिखाई देंगे। सूत्रों की माने तो खुद करीना ने मधुर भंडारकर को सलाह दी कि क्यों ना फिल्म के उस रोल के लिए उन्हीं लोगों को लिया जाए जो कि उनके चेहरे और बालों को अच्छे से जानते हैं।
जब मधुर ने उनकी सलाह मान ली तो करीना अपने असली मेकअप आर्टिस्ट के साथ शूटिंग करने को लेकर बहुत खुश हुई। शूटिंग के बाद दिन के आखिर में निर्देशक ने वो शॉट निकाल ही लिया जो उन्हें चाहिए था। वैसे इस फिल्म को लेकर करीना काफी मेहनत कर रही हैं। और वह इसे हिट कराने में किसी भी तरह की कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं।
इतना ही नहीं इंटीमेट सीन से परहेज करने वाली करीना ने अपनी पॉलीसी भी इस फिल्म के लिए बदल ली है। और उन्होंने एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ गर्मा गर्म सीन दिया है। करीना के इस सीन से मधुर भी काफी खुश हो गए।


Click it and Unblock the Notifications