'हिरोइन' ने कर दी करीना की बोलती बंद
मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन के चलते करीना कपूर की सेहत खराब हो चुकी है। इस फिल्म के किरदार में करीना इस कदर खो गईं की उन्हें सेहत का ध्यान नहीं रहा और परफेक्ट डायलॉग निकालने के चक्कर में उनके गले में संक्रमण हो गया।
सूत्रों की माने तो करीना को डायलॉग पूरे दिल से निकालने थे, किरदार के मूड को पकड़कर तेज भावनात्मक डायलॉग बोलने थे। दरअसल फिल्म के सीन में करीना को अर्जुन रामपाल और रणदीप हुडा के ऊपर चिल्लाना था, करीना ने सीन में जान डालने के लिए पूरा जोर लगाकर डायलॉग बोले। ऐसे में परफेक्ट डायलॉग देते हुए करीना का गला खराब हो गया।
इतना ही नहीं करीना ने सीन में आंसू निकालने के लिए ग्लीसरीन का इस्तेमाल करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने डायलॉग इतने अच्छे से दिए कि आंसू खुद ही आ गए। करीना को इस तरह रोते चीखते हुए डायलॉग देता देख मधुर भी हैरात में पड़ गए।
फिर क्या था शूटिंग के अंत में ना केवल करीना थक चुकी थीं बल्कि उनका गला भी बंद हो चुका था। गला इतना खराब था कि वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहीं थीं, करीना की इस हालत ने मधुर को भी परेशान कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications