करीना ने खुद को सबसे दूर कर लिया!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के दोस्त उनकी काफी चिंता करने लगे हैं। जब से बेबो ने खुद को सबसे दूर कर लिया है उनके दोस्तों को पहले तो कुछ भी समझ नहीं आया कि करीना को क्या हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि की एक बाला ने खुद को हिरोईन फिल्म की शूटिंग के लिए अलग कर लिया है।
करीना ने अपने आपको फिल्म से जोड़ने के लिए सेल फोन भी स्वीच ऑफ कर लिया। दरअसल करीना अभी हिरोईन फिल्म के लिए इमोशनल सीन को शूट कर रही हैं। अब इस सीन से खुद को जोड़ने के लिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पहले तो उनके दोस्त काफी परेशान हो गए कि करीना को कुछ हुआ तो नहीं है लेकिन जैसे ही उन्हें सच्चाई का पता चला उन सबकी जान में फिर जान आ गई।
करीना के दोस्त तो अब उनकी तुलना आमिर खान से करने लगे हैं आमिर भी अपने काम जब करते हैं तो खुद को सबसे अलग कर लेते हैं। आपको बता दें की करीना और सैफ अली खान की फिल्म ऐजेंट विनोद भी जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications