करीना ने पी सिगरेट, हीरोइन पर पेनाल्टी

यानी यही बात हुई कि आप ने धूम्रपान न करने की सलाह दी और वहीं बैठ कर सिगरेट पीना शुरू कर दिया। जाहिर है यह धूम्रपान के खिलाफ संदेश का मजाक उड़ाने जैसा ही है। यही कारण है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस सीन पर हीरोइन को दिल्ली हाईकोर्ट में खींच लिया है। हाईकोर्ट में हीरोइन के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है।
यूटीवी कम्यूनिकेशन के प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म को अगस्त में दो बार मंत्रालय ने पत्र भेजे और इस सीन को हटाने की मांग की, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद मंत्रालय ने कोर्ट का रास्ता अख्तियार किया। दाखिल याचिका के मुताबिक ऐसे सीन फिल्म में दो बार दिखाये गये हैं। पहला शुरुआत में और दूसरा इंटरवल के बाद। मंत्रालय का कहना है कि तंबाकू निषेध विज्ञापन एवं बिक्री एवं वाणिज्य नियंत्रण अधिनियम के तहत फिल्म मेकिंग कंपनी ने कानून तोड़ा है।
अब देखना यह है कि हीरोइन के खिलाफ दर्ज इस केस का निबटारा होने में कितने दिन लगते हैं, चूंकि फिलम 21 सितंबर को रिलीज होनी है, इसलिये निमार्ण कंपनी चाहेगी कि जल्द से जल्द मामले पर अपना पक्ष रखकर या सीन हटाकर मामले को सुलझा लिया जाये, ताकि फिल्म के रिलीज होने पर कोई अड़चन नहीं आये। जरूर देखें- हीरोइन की हॉट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











