कांस फेस्टीवल पर चलेगी करीना, गिरेंगी ऐश के दिल पर बिजलियां

अपनी कातिल अदाओं से सबको घायल करने वाली छम्मक छल्लो करीना कपूर अब सात समंदर पार भी लोगों के दिलों में बिजलियां गिराने को तैयार है। उनकी तिरछी नजर के वार से कोई बच कर नहीं जा सकता। लेकिन यह नजर एक्ट्रेस के दिल पर भी आग लगा सकती हैं। जी हां दरअसल करीना इस बार 19 से 27 मई तक चलने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में वह रेड कार्पेट पर इठलाती हुईं नजर आएंगी। और सबसे ज्यादा जलन होगी बच्चन की लाड़ली बहू ऐश्वर्या राय को। जी हां करीना से पहले ऐश ने कान फिल्म फेस्ट में इसी फिल्म के लिए अपनी अदा से सबको घायल किया था।

आज वही फिल्म करीना की झोली में आ गिरी है। आज बेबो को पूरा मौका मिला है कि वो बच्चन परिवार की लाड़ली पर वार करें। जी हां बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि ऐश करीना की शादी टूटने के बाद से ही बच्चन परिवार से काफी चिढ़ती हैं। इतना ही नहीं जहां उन्हें बच्चन परिवार का कोई सदस्य दिख जाता है वो उन्हें तुरंत ही नजर अंदाज कर देती है।

वैसे ऐश हमेशा से ही कांस फेस्ट में हिस्सा लेती रही हैं हो सकता है कि वो इस साल भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्शाने आएं। शायद यही कारण है कि करीना ने मधुर भंडारकर से खुद इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस फिल्म फेस्टीवल में हिस्सा लेने की मंशा जाहिर की। इस तरह से फिल्म हिरोइन उन्हें एक बार फिर मौका दे दिया है कि वो बच्चन परिवार से अपनी पुरीनी दुश्मनी का बदला ले सकें। देखते है करीना के कांस के जलवों का बहू ऐश पर क्या असर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X