मैंने मना किया था तब ऐश के पास गए थे मधुरः करीना
आखिरकार आज करीना कपूर ने अपने दिल की भड़ास ऐशवर्या राय बच्चन के खिलाफ निकाल ही डाली। उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया जिसके चलते बच्चन बहू को बुरा लग सकता है।
दरअसल मधुर भंडारकर की फिल्म 'हिरोइन' के बारे में करीना यही सोचती हैं कि यह फिल्म उनके अलावा कोई और एक्ट्रेस नहीं कर सकतीं। लोग उनकी इस सोच का मतलब यह निकाल रहे हैं कि अगर इस फिल्म में मधुर ऐश को लेते तो वह बहुत बड़ी भूल करते।
करीना की माने तो अपनी अलग ही तरह की फिल्मों के लिए मशहूर मधुर भंडारकर ने पहले उन्हें ही चुना था लेकिन जब बेबो ने मना कर दिया तब मधुर ऐश के पास गए और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई। लेकिन फिर ऐश को अपनी प्रेगनेंसी का पता चला जिसके बाद फिर मधुर करीना के पास वापस लौट आए।
वैसे हिरोइन एक वुमेन सेंट्रिक फिल्म है, और इससे पहले फिल्म कहानी से विद्या बालन ने खुद को प्रुफ कर दिया है कि उन्हें फिल्म हिट कराने के लिए किसी की जरूरत नहीं है। अब करीना की एक ही चाहत है कि उनकी फिल्म हिरोइन कहानी के बनाए गए मापडंड को पार कर हिट साबित हो जाए।
आज फिल्म हिरोइन ही करीना के लिए सबकुछ है, वह इस फिल्म के लिए कुछ भी करने को तैयार है। शायद यही वजह है कि वो प्रमोशन के दौरान भी इस फिल्म का सारा श्रेय खुद को देना चाहती हैं। इसके लिए वो ऐश की नेगेटिव पब्लिसिटी कर रही हैं। अब देखने वाली बात यह है कि बच्चन बहू करीना को किस तरह जवाब देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications