..................... Kareena Kapoor has said that acting is in her genes, एक्टिंग पर मेरा जन्म सिद्ध अधिकार: करीना कपूर - Hindi Filmibeat

एक्टिंग पर मेरा जन्म सिद्ध अधिकार: करीना कपूर

आज बॉलीवुड में करीना कपूर एक ब्रांड का नाम हैं। एक फिल्म के लिए करोड़ो रूपये लेने वाली अभिनय की मल्लिका करीना कपूर को अपनी एक्टिंग का गुण अपने परिवार से वंशवाद में मिला है। यह बात करीना कपूर खुद कहती हैं। करीना का कहना है कि अभिनय तो उनके खून में हैं। जिसके लिए वह अपने परिवार का धन्यवाद देती हैं। करीना कपूर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं कपूर खानदान की बेटी हूं।

मालूम हो कि करीना कपूर बीते जमाने के एक्टर रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबीता की दूसरी बेटी हैं। करीना के परदादा पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड जगत की एक महान हस्ती थे। उनके तीन बेटे थे। राजकपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर। तीनों ही उच्चकोटि के कलाकार थे। राजकपूर के तीन बेटे हैं। रणधीर कपूर, राजीव कपूर औऱ ऋषि कपूर। इन तीनों ने भी बॉलीवुड की अपूर्व सेवा की है।

रणधीर कपूर की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। दोनों ही अभिनेत्रियां हैं। तो वहीं ऋषिकपूर के साहब जादे रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वाय कहे जाते हैं। इसलिए करीना ने कहा कि अभिनय तो उनके खून में हैं।

आईये आपको बताते हैं करीना कपूर के बारे में दिलचस्प बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X