खुलासा: बजरंगी भाईजान में NO करीना कपूर

सलमान खान की आगामी फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर एक नया खुलासा सामने आया है। खबर यह है कि, फिल्म की एक्ट्रेस माने जानी वाली करीना कपूर फिल्म में सिर्फ कैमियो निभाती नजर आएंगी। जी हां, पूरी फिल्म में करीना का मुश्किल से 15-20 मिनट का किरदार है। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

kareena kapoor

'बजरंगी भाईजान' आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। कभी सलमान के कारण तो कभी निर्देशक कबीर खान की वजह से। वहीं, करीना कपूर के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर कोई इस जोड़ी को पर्दे पर एक बार फिर साथ देखने के लिए उत्साहित है। फिल्म के निर्माताओं ने भी बातें इस तरह सामने रखी कि सभी को लगा कि करीना फिल्म में लीड रोल में हैं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि करीना इस फिल्म में सिर्फ एक छोटा सा रोल कर रही हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, पूरी फिल्म में करीना सिर्फ 15-20 मिनट ही नज़र आएंगी। जबकि सलमान केन्द्र भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में एक बच्ची है, जो सलमान के बहन के किरदार में है। लिहाजा, बेशक इस बात से करीना के फैंस काफी निराश होंगे। करीना आजकल काफी कम फिल्मों में ही दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि उनका करियर फिलहाल काफी डांवाडोल स्थिति में है। सैफ अली खान के साथ शादी के बाद करीना अपने करियर को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ही हिट हो पाई। वहीं, बजरंगी भाईजान के बाद भी करीना अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर' में एक छोटे से किरदार में नज़र आएंगी। इस फिल्म में वो अक्षय की मृत पत्नी के रोल में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X