बिना इस्लाम के ही पटौदी की बहू-बेगम हैं करीना: शर्मिला टैगोर
अभिनेता सैफ अली खान की अम्मीजान और बीते जमाने के सुंदर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने अपनी नई नवेली बहू बेगम करीना कपूर के बारे में पहली बार मुंह खोला है। एक समारोह में बात करते हुए शर्मिला ने कहा कि करीना ने सैफ से शादी करने से पहले और शादी करने के बाद इस्लाम को नहीं अपनाया है और ना ही कभी उन पर इस बात के लिए दवाब बनाया गया है।
लेकिन फिर भी वो पटौदी खान की बहू-बेगम हैं क्योंकि पदौदी के नवाब सैफ अली खान हैं ऐसे में वो अगर उनकी बीवी हैं तो वो पटौदी खानदान की बहू तो हुई हीं अब इसके लिए वो इस्लाम अपनाये या नहीं जरूरी नहीं।
मालूम हो कि 16 अक्टूबर 2012 को करीना-सैफ ने रजिस्टर्ड मैरज की है। लंबे अरसे कहा जा रहा था कि करीना को सैफ से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाना पड़ेगा क्योंकि पटौदी खान की बहू वो ही बन सकती है जो कि मुस्लिम हो लेकिन सैफ-करीना ने निकाह की जगह कोर्ट मैरज की। लोगों ने काफी अटकलें लगायी थीं कि करीना, सैफ के लिए मुस्लिम बन जायेंगी लेकिन करीना ने धर्म-परिवर्तन नहीं किया।
तो वहीं आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर ने नवाब पटौदी से शादी करने के लिए इस्लाम अपनाया था। उन्होंने मुस्लिम बनकर नवाब पटौदी से शादी की थी। मुस्लिम बनने के बाद शर्मिला का नाम आयशा खान हो गया था। दोनों ने साथ-साथ सफल जीवन गुजारा है। उनकी शादी से तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान हैं। जिनमें सैफ-सोहा तो फिल्मों में काम करते हैं लेकिन सबा देश की जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

Click it and Unblock the Notifications












