लिमिट में दोस्ती करती हैं करीना और जीती हैं बिंदास
सलमान खान से अपनी दोस्ती के बारे में बताते हुए करीना ने कहा कि जब वो मात्र नौ साल की थीं तभी से वो सलमान के बेहद करीब रही हैं। करिश्मा की छोटी बहन होने के नाते सलमान हमेशा से उन्हें बेहद प्यार करते थे। आज भी जब भी सलमान के साथ करीना काम करती हैं बहुत अच्छा और सेफ महूसूस करती हैं। सलमान हमेशा उनकी कद्र करते हैं और उनका खास ख्याल भी रखते हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइट सलीम खान ने तलाश फिल्म में करीना कपूर के बेहतरीन काम की तारीफ करने के लिए घर पर भी बुलाया था।
करीना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए कहा कि वो 2013 में आमिर के भतीजे इमरान खान के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी। साल 2012 के अंत में करीना ने आमिर खान के साथ काम किया था और अब उनके भतीजे के साथ वो काम करेंगी। साथ ही वो प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में भी एक रिपोर्टर की भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन गांधी का किरदार निभाएंगे। अजय देवगन भी इस फिल्म में मूख्य भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
