..................... Kareena kapoor had rejected Kaho Na pyaar hai due to this reason, later Ameesha Patel Bagged 92 awards for this movie। करीना कपूर की रिजेक्ट की इस फिल्म ने अमीषा पटेल को बनाया था सुपरस्टार, जीती थीं 92 अवार्ड्स - Hindi Filmibeat

करीना कपूर की रिजेक्ट की इस फिल्म ने अमीषा पटेल को बनाया था सुपरस्टार, जीती थीं 92 अवार्ड्स

Kareena kapoor

करीना कपूर पिछले दो दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। उन्होंने 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी फिल्में फ्लॉप हो या हिट लेकिन, करीना कपूर के स्टारडम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, करियर की शुरुआत में करीना कपूर की कुछ फिल्में फ्लॉप भी हुई।

वहीं, करीना कपूर द्वारा शुरुआती दिनों में रिजेक्ट की गई कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो गई। इन फिल्मों में एक 'कहो ना प्यार है' भी है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 2000 में 14 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को पहले करीना कपूर ने साइन किया था।

लेकिन, अपनी मां बबीता की सलाह पर करीना कपूर ने इस फिल्म को छोड़ दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बबीता चाहती थीं कि, उनकी बेटी को ग्रैंड लॉन्चिंग मिले। वो ऐसी फिल्म से डेब्यू करे जिसमें उनके और फिल्म के हीरो की समान अहमियत हो। साथ ही वो राकेश रोशन से भी किसी बात से नाराज थीं।

करीना कपूर ने फिल्म के कुछ सीन्स को भी शूट किया था लेकिन, उनके छोड़ने के बाद फिल्म में अमीषा पटेल को साइन किया गया था। इस फिल्म से अमीषा पटेल ने भी डेब्यू किया था और उनकी किस्मत चमक गई थी। इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल को एक..दो नहीं बल्कि 92 अवार्ड मिले थे।

साथ ही, करीना कपूर की फिल्म 'रिफ्यूजी' की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म करीना कपूर के साथ अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ अनुपम खेर जैसे कई बड़े सितारे भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X