..................... Kareena Kapoor to go de-glam for Satyagraha promotions - Hindi Filmibeat

सत्याग्रह के प्रमोशन में हॉट नहीं सिंपल करीना

23 अगस्त को रिलीज होने जा रही प्रकाश झा की बहुप्रतिक्षित फिल्म सत्याग्रह में जहां अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सरीखे बड़े सितारे मौजूद हैं वहीं यह पहली फिल्म होगी जो कि करीना कपूर खान के नाम से प्रदर्शित होगी।

बतौर हिरोईन भी करीना की शादी के बाद यह पहली फिल्म है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए करीना बेहद ही सिंपल लुक में दिखायी देंगी क्योंकि फिल्म में वह पत्रकार के रोल में हैं जो कि सिवाय सलवार-कमीज और जींस के कुछ नहीं पहनती हैं।

वैसे भी आजकल फिल्मों के हीरो-हिरोईन उसी लुक में फिल्म का प्रमोशन करते हैं जिस लुक में वह फिल्म में दिखायी पड़ने वाले हैं। देखते हैं फिल्म में करीना के इस सादे लुक को लोग पसंद करते हैं कि नहीं क्योंकि करीना के ग्लैमरस लुक के तो सभी दिवाने हैं, ऐसे में सिंपल लुक लोगों पर क्या असर करेगा यह सोचने और देखने वाली बात है।

गौरतलब है कि प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म सत्याग्रह में अभिनेत्री करीना कपूर एक पत्रकार के रूप में लोगों के सामने आने वाली हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी अहम है, जिसके लिए करीना ने निर्देशक प्रकाश झा को दिल से धन्यवाद दिया। इस फिल्म में करीब दस साल बाद करीना फिर से अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही है जिसे वह अपने लिए एक बड़ा अचीवमेंट मानती हैं।

आईये आपको दिखाते हैं सत्याग्रह की कुछ खास तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X