बेंगलुरू एयरपोर्ट पर बैठकर करीना कपूर हुईं भाई अरमान जैन की रोका सेरेमनी के लिए तैयार
करीना कपूर खान में स्वैग भरपूर है। और इसी स्वैग के साथ कल वो बेंगलुरू एयरपोर्ट के एक कैफे में बैठकर मेकअप करती दिखाईं दीं। मेकअप क्या यूं कहिए वो अपने घर की शादी के लिए तैयार हो रही थीं।
दरअसल, मौका था करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन के रोके का। इस रोके के लिए करीना कपूर और सैफ अली खान कुछ इस रॉयल अंदाज़ में नज़र आए।

लेकिन अगर वक्त को कुछ घंटों पीछे ले जाया जाए तो इस लुक के लिए करीना कपूर ने जो मेहनत की वो उनकी मेकअप टीम ने बेंगलुरू एयरपोर्ट पर की। करीना ने बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तैयार होते हुए अपना एक वीडियो भी डाला।
यहां देखिए करीना का ये मज़ेदार वीडियो -
भई माना जाए तो करीना कपूर के स्वैग का जवाब नहीं है। बेबो का यही अल्हड़ अंदाज़ तो उन्हें सबसे अलग बनाता है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब बेबो अंदाज़ ने लोगों को उनका कायल बना दिया हो।
केवल अदाएं ही नहीं, बेबो के दो टूक बयान भी इसी तरह लोगों के होश उड़ाते हैं


Click it and Unblock the Notifications












