करीना कपूर के 40वें जन्मदिन की पार्टी शुरू, बन रहे हैं कबाब, देखिए तस्वीरें
करीना कपूर 21 सितंबर को 40 साल की हो जाएंगी और उनके जन्मदिन का जश्न मनना बस शुरू ही होने वाला है। इंतज़ार है तो बस कबाब पकने का। जी हां, करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा - जन्मदिन के कबाब की तैयारी हो रही है। गौरतलब है कि करीना अपने 40वें जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इससे पहले, करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा - आज मैं 40 साल की दहलीज़ पर कदम रख रही हूं और मैं बैठ कर कई चीज़ों के बारे में सोचना चाहती हूं।
करीना ने लिखा - मैं हंसना चाहती हूं, प्यार करना चाहती हूं, माफ करना चाहती हूं, भूलना चाहती हूं और प्रार्थना करना चाहती हूं। मैं उस परमशक्ति का धन्यवाद करना चाहती हूं जिसने मुझे मेरे चुनाव करने की शक्ति दी। उसी चुनाव से मैं आज ऐसी महिला बन पाई हूं।
मैंने कुछ सही फैसले लिए, कुछ गलत। कुछ बहुत अच्छे तो कुछ ठीक ठाक। लेकिन अब 40वें से उम्मीद है कि कुछ और बड़े फैसले होंगे। वैसे तो करीना आज भी उतनी ही प्यारी लगती हैं लेकिन बचपन की बात ही अलग थी। देखिए उनकी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications












