Saturday को टूट जाती है करीना की डाइटिंग..जानिए क्यों!

जीरो फिगर के जाने जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी डाइटिंग को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। बॉलीवुड हीरोइनों पर हमेशा स्लिम एंड सेक्सी होने का दवाब रहता है। जिस वजह से उन्हें 24*7 डाइटिंग पर रहना पड़ता है। लेकिन करीना ने मोटापे को छकाने का एक तरीका निकाल लिया है। जी हां, करीना पूरे हफ्ते डाइटिंग पर रहकर वीकेंड पर जमकर अपनी पसंद की चीजें खाती हैं।

करीना कपूर बताती हैं कि वीकेंड पर वे खाने-पीने की अपनी मनपसंद चीजों पर टूट पड़ती हैं और उन्हें इसका कोई मलाल भी नहीं है। करीना ने दुनिया का अग्रणी प्रीमियम वयस्क आइसक्रीम ब्रांड मैगनम लांच किया है। उन्होंने यहां कहा कि वह मीठे की तलब को अनदेखा नहीं करतीं और इस तलब को दूर करने के लिए शनिवार को मीठा खाती हैं।

पढ़ें- Revealed, जानिए 'बजरंगी भाईजान' की कहानी

करीना ने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि, 'मुझे मीठा बहुत पसंद है, मुझे मिठाइयों का चस्का है। इसलिए सोमवार से शुक्रवार तक मैं अपनी पोषकयुक्त डाइट पर कायम रहती हूं, लेकिन शुक्रवार शाम या शनिवार को मनचाहा खाना जी भर कर खाती हूं।'

करीना को आइसक्रीम खाना भी काफी पसंद है। आइसक्रीम में पसंदीदा फ्लेवर के बारे में पूछे जाने पर करीना ने तुरंत क्लासिक फ्लेवर कहा। हम्ममम.. वैसे करीना आपका डाइटिंद का तरीका काफी अलग और मजेदार है। उम्मीद है जो लोग डाइटिंग के चक्कर में अपनी पसंदीदा चीजों को नजरअंदाज करते हैं, वे आपके इस टिप्स पर ध्यान देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X