ALERT: सुपरहिट फिल्म रीमेक.. करीना कपूर फाइनल.. साथ देंगे सलमान या अजय!
[बॉलीवुड न्यूज] 1983 में आई फिल्म 'सदमा' कई रिकॉर्ड अपने नाम कर गई थी। खासकर इस फिल्म ने श्रीदेवी को एक अलग पहचान दे दिया था। ताजा खबर यह है कि बॉलीवुड अब इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाना चाहती है। यह फिल्म बोनी कपूर बनाने वाले हैं।
'सदमा' रीमेक की बात करें तो पहले इस फिल्म के विद्या बालन का नाम लिया जा रहा था। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए करीना कपूर खान से संपर्क किया गया है। और करीना भी इस किरदार को निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं क्योंकि श्रीदेवी उनकी आइडल रह चुकी हैं।
तीन सुपरस्टार्स.. तीन फिल्में.. एक क्लैश और BOX OFFICE पर बवाल!
फिलहाल, करीना कपूर 'की एंड का' में अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी। इसके बाद उड़ता पंजाब भी लिस्ट में शामिल है। वहीं, बादशाहो में करीना के होने की खबर सुर्खियां बटोर रही है। लिहाजा, यदि सदमा रीमेक भी करीना के हाथों लग जाती है तो बेबो एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देने वाली है।
सदमा रीमेक में जहां करीना कपूर के होने की खबर काफी पक्की है। वहीं फिल्म के एक्टर पर अभी तक प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। खैर, यहां देखते हैं बॉलीवुड के कौन कौन से एक्टर करीना के साथ लगेंगे बेस्ट-


Click it and Unblock the Notifications
