FIRST LOOK: करीना कपूर ने शुरू की अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग, पहले दिन ही वायरल हुई तस्वीरें
करीना कपूर खान लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ती जा रही हैं। अब उन्होंने इरफान खान के साथ अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग जॉइन कर ली है। फिल्म के सेट से करीना कपूर खान का पहला लुक भी सामने आया है। फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगीं लेकिन उन्हें देखकर तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
करीना कपूर खान, इरफान खान के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं। इस बारे में बात करते हुए करीना ने खुद कहा कि मैं इरफान का काम देखती हूं तो काफी उत्साहित हो जाती हूं। और उसके साथ काम करना ही था, क्योंकि इरफान को छोड़कर मैं सारे खान के साथ काम कर चुकी हूं।

गौरतलब है कि इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम 2017 की सबसे ज़्यादा सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म के लिए इरफान खान को ढेरों अवार्ड्स मिले लेकिन इसी दौरान उनके कैंसर से पीड़ित होने की खबरें आने लगीं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद अपनी तबीयत की जानकारी दी और कैंसर का इलाज करवाने विदेश चले गए।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











