करीना कपूर का पहला ऑफिशियल करवा चौथ

सूत्रों के अनुसार सैफ और करीना आज का दिन एक दूसरे के साथ मनाएंगे क्योंकि अभी फिल्हाल वो दोनों अपने कामों से फ्री हैं। ये भी बताया गया है कि करीना कपूर ने सैफ अली खान के लिए व्रत रखा है और ये उनका तीसरा करवा चौथ है। लेकिन ऑफइशियली ये उनका पहला करवाचौथ होगा।
दूसरी तरफ सैफ ने करीना कपूर से कहा है कि वो अगले कुछ दिनों तक खुद को कामों से दूर रखे और किसी तरह का कोई कमिटमेंट ना करें क्योंकि वो लोग जल्द ही अपने हनीमून को प्लान करने की सोच रहे हैं। गॉसिप ये भी है कि सभी फिल्ममेकर इस नयी नवेली शादीशुदा जोड़ी को अपनी फिल्म में लेने को बेताब है और हर कोई इन्हें अप्रोच करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी दोनों छुट्टियों के मूड में हैं और अभी के लिए उन्होंने किसी भी फिल्म को साइन ना करने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications











