Birthday Special- करीना 'बेबो' को जन्मदिन की बधाईयां!
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर का आज 32 वां जन्मदिन है। शादी के बाद अपने पहले जन्मदिन पर करीना काफी खुश हैं और इस मौके पर करीना कपूर के सभी फैन्स उन्हें जी भर के दुआएं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल नेटवर्क पर तो लगातार एक के बाद एक ट्वीट्स, फेसबकु अपडेट्स आ रहे हैं। सैफ अली खान के साथ शादी के बाद ये करीना कपूर खान का पहला जन्मदिन और लाजिमी है कि सैफ यानी छोटे नवाब ने कुछ ना कुछ तो स्पेशल इंतजाम किया होगा करीना के जन्मदिन को लेकर। करीना कपूर खुद भी अपने इस जन्मदिन को लेकर काफी पहले से उत्साहित थीं क्योंकि करीना कपूर को सरप्राइज गिफ्ट्स काफी पसंद हैं और खासतौर पर अगर उन गिफ्ट्स पैक्स में डायमंड हों तो
करीना कपूर के फेवरेट फूड की बात की जाए तो करीना को हर तरह का फूड पसंद है और उससे भी ज्यादा उन्हें दाल चावल खाना सबसे ज्यादा पसंद है। करीना का कहना है कि वो खाने को लेकर इतनी चूजी नहीं हैं। वो घी भी खाती हैं और चावल भी। जो लोग मोटे होने के डर से खाने में कोताही करते हैं वो गलत करते हैं। खाना मन का होना चाहिए और भरपेट होना चाहिए। इसके अलावा लोगों को अपनी एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना चाहिए। करीना ने कुछ समय पहले एक इवेंट के दौरान कहा था कि वो सुबह उठकर सबसे पहले केला खाती हैं और ये उनकी आदत है।
जहां तक बात है करीना कपूर के फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट की तो करीना को गोवा जाना बेहद पसंद है। करीना कपूर का बहुत मन करता है कि वो गोवा जाएं और खुद को इंज्वॉय करें। करीना का निक नेम बेबो है और सलमान खान को वो अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। करीना का मानना है कि कपूर बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर हैं और कपूर्स के साथ काम करने को भी करीना काफी बेताब रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications