शादी के बाद भी बोल्ड बनी रहेंगी करीना!

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर हाल ही में करीना कपूर खान हो गयी हैं लेकिन ये शादी करीना के करियर के सामने कभी नहीं आ सकती। ऐसा कहना है खुद करीना कपूर का। करीना कपूर जिनके पति यानी सैफ अली खान थोड़ा परंपरावादी विचारों के हैं का कहना है कि वो शादी के बाद भी बोल्ड किरदार करती रहेंगी। साथ ही वो आइटम सॉंग भी करने से पीछे नहीं हटेंगी। करीना कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कोई एक्ट्रेस अगर किसी से प्यार करती है और अगर वो शादी कर लेती है तो ये कोई अपराध नहीं है और ना ही इससे उसके करियर पर कोई असर पड़ना चाहिए।

करीना कपूर ने हाल ही में फिक्की फ्रेम्स के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बात की और उसी समय करीना कपूर ने कहा "अगर एक लड़की किसी से प्यार करती है या शादी कर लेती है तो इसका ये मतलब नहीं कि लोग उससे प्यार करना बंद कर देंगे या फिर उसके किरदार को पर्दे पर पसंद नहीं करेंगे।" करीना कपूर ने अपनी तुलना शर्मिला टैगोर और वहीदा रहमान से करते हुए कहा "शर्मिला टैगोर और वहीदा जी ने शादी के बाद दाग, अमर प्रेम, गाईड जैसी फिल्मो में काम किया। आप प्रेम और फिल्म की तुलना नहीं कर सकते।"

ज्ञात हो कि करीना कपूर ने पिछले साल ही सैफ अली खान के साथ शादी की है। सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर ने अपने करियर से कुछ समय का ब्रेक भी लिया था। अब जल्द ही करीना कपूर फिल्म सत्याग्रह में दिखाई देंगी। इसके बाद करन जौहर की फिल्म शुद्धि में वो पार्वती का किरदार भी निभा सकती हैं। अभी तक तो करीना के बोल्‍ड किरदार वाली कोई फिल्म रिलिज नहीं हो रही है लेकिन कुछ समय पहले सोहा अली खान की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स फिल्म में सोहा के इरफान के साथ बोल्ड सीन्स देखकर गुस्सा हुए सैफ अपनी पत्नी के बोल्ड सीन्स देखकर कैसे रिएक्ट करेंगे ये तो वाकई देखने वाली बात होगी। फिल्हाल ये तो करीना ने साफ कर दिया कि शादी करने के बाद भी वो अपने काम से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X