करीना को भी लगने लगा मुंबई से डर, कहा असुरक्षित हो गया है शहर!
करीना कपूर ने महिलाओं के साथ बढ़ रही रेप की खबरों पर अपना चिंता व्यक्त करते हुए कहा मुंबई में अब पहले जैसी बात नहीं रह गयी है। आज से दो साल पहले तक मैं यहां महफूज महसूस करती थी लेकिन अब कुछ ऐसी घटनाएं हो गयी हैं कि मुझे डर लगने लगा है। अब मैं मुंबई की सड़कों पर चलते वक्त उतनी निश्चिंत नहीं रहती जितना पहले रहती थी। करीना ने ये भी कहा कि अगर वो लेट नाइट शूट पर जाती हैं तो जबतक वो घर नहीं पहुंच जातीं उनकी मां जगती रहती हैं। करीना खुद भी लेट नाइट शूट पर जाने से काफी डरती हैं। करीना ने ये भी कहा कि उनकी बहन करिश्मा की भी बेटी है। जब तक वो बड़ी होगी तब तक पता नहीं इस शहर का क्या होगा।
कुछ समय पहले मुंबई के शक्तिमिल में एक महिला पत्रकार के साथ हुए बालात्कार ने सभी को हैरान कर दिया है। अब हर एक महिला खुद को इस शहर में असुरक्षित महसूस करती है। बिपाशा बासु ने भी कुछ समय पहले यही बात कही थी कि वो जब बाहर जाती हैं और कोई उन्हें घूर घूरकर देखता है तो वो बहुत ही असहज महसूस करती हैं। उन्हें डर लगता है। क्योंकि अब तो कोई भी इस शहर में सुरक्षित नहीं है। इस मुश्किल का हल ना ही कानून के पास है और ना ही किसी सेलिब्रिटी के पास हर कोई अब इस डर के साये में ही जी रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
