करीना कपूर के पापा को गाड़ी ने मारी टक्कर, पत्नी बबीता ने संभाला, लोग बोले- ड्राइवर की नौकरी गई पक्का

randhir kapoor hit by car

Randhir Kapoor Video: बी टाइन में तमाम सेलेब्स ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर कपूर खानदान भी हर साल की तरह एक साथ क्रिसमस लंच पर जमा हुआ और साथ में खूब इंजॉय किया। इस दौरान सभी को लंच के लिए आते-जाते पैपराजी ने स्पॉट किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी दौरान एक ऐसे वीडियो भी सामने आया जो कि फैंस को जरा परेशान कर रहा है।

बबीता कपूर ने संभाला
सामने आए इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता कपूर अपनी गाड़ी से उतरकर क्रिसमस लंच के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणधीर कपूर इस दौरान गाड़ी से टिक कर पैपराजी को पोज देते दिखाई देते हैं लेकिन ड्राइवर को इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा और उनसे गाड़ी आगे की ओर बढ़ा दी। ऐसे में रणधीर कपूर गिरते-गिरते बचे।

ड्राइवर को लेकर कमेंट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बबीता कपूर ने उन्हें संभाला साथ ही एक और शख्स ने रणधीर कपूर को पीछे से थाम लिया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो लोगों को कहना है कि इस गलती के लिए ड्राइवर को कपूर्स माफ नहीं करेंगे। इसके साथ ही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस ड्राइवर को नौकरी तो गई पक्का।'

कपूर खानदान का क्रिसमस लंच
इस दौरान रणधीर कपूर और बबीता कपूर दोनों की क्रिसमस की थीम पर लाल कलर के आउटफिट्स में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट, नीतू कपूर से लेकर करिश्मा कपूर तक इस क्रिसमस स्पेशल लंच पर सभी शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि करीना कपूर की फैमिली को इस लंच पर फैंस काफी मिस करते दिखाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X