बॉलीवुड की बेबो के दीवाने- तस्वीरें
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर के कई दिवाने हैं। हम फेसबुक या फिर ट्विटर की बात नहीं कर रहे हैं हम बात कर रहे हैं रियल लाइफ की। हाल ही में इश्कजादे फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर ने कहा कि वो करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि करीना के साथ काम करने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं।
करीना कपूर ने हाल ही में बॉलीवुड के छोटे नवाब यानी सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपने लाखों फैन्स का दिल तोड़ दिया। इसके बावजूद करीना की फैन फोलोइंग कम नहीं हुई है बल्कि बढ़ी ही है। यूं तो कहा जाता है कि शादी के बाद हिरोइनों की हीरोइनों की पॉपुलैरिटी धीरे धीरे कम होने लगती है और उन्हें काम मिलने तक में मुश्किल आती है। करीना की भी शादी की खबर आने के बाद उनके हाथ से कई अच्छी फिल्में निकल गईं।
अब इस साल के अंत में उनकी फिल्म तलाश आने वाली है जिससे उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। आमिर खान के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म होगी। करीना भी उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें तीनों खानों के साथ काम करने का मौका मिला है।
करीना के बॉलीवुड फैन्स में आज के दौर के कई हीरो शामिल हैं। तो आइये मिलवाते हैं आपको करीना कपूर उर्फ बेबो के बॉलीवुड दीवानों से।


Click it and Unblock the Notifications