एक सुपरहिट रीमेक.. करीना कपूर के किया REJECT.. फिल्म डिब्बे में बंद!

[बॉलीवुड न्यूज] 1983 में आई फिल्म 'सदमा' कई रिकॉर्ड अपने नाम कर गई थी। खासकर इस फिल्म ने श्रीदेवी को एक अलग पहचान दे दिया था। कुछ ही दिनों पहले यह खबर आई थी कि बॉलीवुड अब इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाना चाहती है। यह फिल्म बोनी कपूर बनाने वाले हैं।

'सदमा' रीमेक की बात करें तो पहले इस फिल्म के विद्या बालन का नाम लिया जा रहा था। लेकिन फिर विद्या की जगह करीना कपूर खान को अप्रोच किया गया। फिल्म के लिए करीना कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी लगभग फाइनल थी। लेकिन अफसोस बेबो ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।

'आज बॉलीवुड सितारों की कोई इज्जत नहीं करता....'

जी हां, करीना कपूर ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था, लेकिन वह ये फिल्म नहीं कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो निर्माता- निर्देशक इस फिल्म को खासकर करीना कपूर को दिमाग में रखकर ही बनाने की सोच रहे थे। लेकिन अब जबकि करीना ने फिल्म को ना कर दिया है तो फिल्म को डिब्बे में बंद कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, करीना ने फिल्म को ना कर दिया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वे इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगी। याद दिला दें, सदमा में श्रीदेवी ने काफी दमदार किरदार अदा किया था। हम्मम.. खैर, यदि यह फिल्म बन पाती तो कोई शक नहीं कि कई रिकॉर्ड अपने नाम करती।

बहरहाल, इससे पहले भी करीना कपूर कई फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं.. जिनमें से ज्यादातर ब्लॉकबस्टर रही हैं.. यहां देखें लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X