Wah....पहाड़ों पर रहने का शौक पूरा करेंगी करीना!

इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' में गीत यानि की करीना कपूर पहाड़ों पर रहने को लेकर काफी एक्साइटेड रहती थीं। फिल्म में तो नहीं, लेकिन सालों बाद रियल लाइफ में करीना कपूर को आखिरकार पहाड़ों पर एन्जॉय करने का मौका मिल ही गया। जी हां, करीना कपूर खान फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कश्मीर जा रही हैं।

kareena kapoor khan

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, आजकल करीना कपूर इस फिल्म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। कारण यह है कि अगले महीने दोनों कलाकार फिल्‍म की अगली शूटिंग के लिए कश्‍मीर जायेंगे। जी हां, करीना कश्‍मीर जाने को लेकर बेहद खुश हैं और यह उन्होंने खुद जाहिर की है। करीना का कहना है कि यह फिल्‍म बड़ी खूबसूरत होगी और दर्शकों को पसंद आयेगी।

पढ़ें- Saturday को टूट जाती है करीना की डाइटिंग..जानिए क्यों!

आपको बता दें, बजरंगी भाईजान इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। करीना ने फिल्म पर बात करते हुए बताया कि, फिल्‍म की अगली शूटिंग कश्मीर में होगी, जिसके लिए हमलोग अगले महीने कश्‍मीर जाएंगे। करीना ने कहा, 'मैं कश्‍मीर जाने के लिए बेहद उत्‍साहित हूं। वहां एक नया अनुभव होगा।'

वहीं, सलमान के साथ फिर से स्क्रीन शेयर कर भी करीना खुश हैं। इससे पहले सलमान- करीना ने 'बॉडीगार्ड', 'क्‍योंकि' और 'मैं और मिसेज खन्‍ना' में साथ काम किया है। करीना कहती हैं कि,' दोबारा सलमान के साथ काम करना अच्‍छा लग रहा है। 'बॉडीगार्ड' के बाद दर्शक हमें इस फिल्‍म में भी पसंद करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X