सैफ संग खुश हैं बेगम करीना कपूर खान
16 दिसंबर 2012 को सैफ अली खान के साथ शादी के बंधन में बंधी करीना कपूर ने कहा कि वो सैफ के साथ काफी खुश हैं और वो और सैफ नार्मल पति-पत्नी की ही तरह हैं।
करीना ने मीडिया का शुक्रिया अदा किया कि वह उनकी पर्सनल लाइफ में ज्यादा दखल नहीं देता है। करीना ने कहा कि मीडिया की इस मेहरबानी की वजह ही हम आराम से कहीं भी घूम सकते हैं और जा सकते हैं।
करीना ने कहा कि मैं और सैफ दोनों ही एक ही क्षेत्र में हैं इसलिए मुझे और सैफ को एक-दूसरे को समझने में दिक्कत नहीं होती है। हम दोनों एक-दूसरे को इज्जत देते हैं और अपने बिजी वक्त में समय निकाल लेते हैं। हम नार्मल लोगों की तरह घूमते हैं, होटल में खाना खाते हैं और फिल्में देखते हैं।
करीना ने कहा कि लोग मुझे फैशन आईकॉन कहते हैं जबकि मैं अपने फैशन के बारे में अपने पति सैफ से ही पूछती हूं। वो जो कहते हैं वहीं पहनती हूं। फिलहाल करीना की बातों से लग रहा है कि वो सैफ संग खुश हैं।
आपको बता दें कि करीना कपूर इन दिनों प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अमृता राव, मनोज बाजपेई भी है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












