करीना को स्मूच करेंगे इमरान, सैफ चुप!

इमरान खान की किस्मत आजकल काफी चमक रही है। सीरियल किसर की इमेज से जितना इमरान बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं उतना ही उन्हें इस इमेज का फायदा मिलरहा है। खबर है कि एकता कपूर की आने वाली फिल्म में करीना कपूर और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में होंगे और दोनों के बीच कुछ किसिंग सीन भी शूट किये जाएंगे। पहले तो एकता कपूर करीना से किसिंग सीन के बारे में बात करने से घबरा रही थीं क्योंकि करीना कपूर ने अपनी शादी के बाद कहा था किवो अब सेकिसी भी तरह के इंटिमेट सीन्स या कसिंग सीन नहीं करेंगी। हालांकि सत्याग्रह फिल्म में करीना कपूर और अजय देवगन के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स शूट किये गये हैं।

लेकिन जब एकता ने करीना से कहा कि ये सीन फिल्म की कहानी का एक जरुरी हिस्सा है तो करीना ने बिना किसी नानुकुर के हां कर दी। इससेपहले फिल्म घनचक्कर के दौरान इरमान हाशमी को हाल में यूटीवी के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी विद्या बालन को भी किस करने का मौका मिला था और अब उन्हें सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान को भी किस करने का चांस मिल रहा है। ऐसे में इमरान हाशमी के भाव तो बढ़ने ही थे। दूसरी तरफ सैफ अली खान इस बात को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। इस बारे में उन्होंने किसी से भी बात करने से मना कर दिया है।

करीना कपूर और इमरान हाशमी के किसिंग के चर्चे अब तो हर एक जगह होने लगे हैं। लोगों के बीच उत्सुकता है कि जो इंसान अपनी बहन सोहा अली खान और इरफान खान के करीबी कुछ सीन्स को देखकर सोहा से नाराज होगया था वो क्या अपनी बेगम करीना कपूर को इमरान संग स्मूच किसिंग सीन देते हुए देख पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X