करीना कपूर खान की गंदी आदत से सैफ परेशान! महीनों तक साफ नहीं करती अपनी ये चीज

Kareena Kapoor Jeans: करीना कपूर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक फेमस अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनका हर एक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अदाकारी के चलते दर्शकों द्वारा वह काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं करीना कपूर अपने निजी जीवन को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपनी जींस कई दिनों तक धोती तक नहीं है?
एक महीने तक गंदी जीन्स पहनती रहती हैं करीना
दरअसल आपको बता दें कि करीना कपूर ने एक बार वह मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी जींस महीने भर तक नहीं धोती है क्योंकि यह काफी ज्यादा आरामदायक होती है। इसका मतलब यह है कि पटौती खानदान की बहू करीना कपूर खान एक महीने तक अपनी गंदी जींस को ही पहनती रहती हैं।
नाखून चबाती रहती हैं करीना
इसी के अलावा बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि करीना कपूर को नाखून चबाने की बहुत ही ज्यादा गंदी आदत है। वह किसी भी इंटरव्यू या फिर शूट के वक्त भी काफी ज्यादा नर्वस हो जाती है और अपने नाखूनों को चबाने लग जाती हैं। एक्ट्रेस के पति सैफ अली खान ने कॉफी विद करण के दौरान करीना की एक अजीब सी आदत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीना खुद को शीशे में देखती रहती हैं और अचानक से ही मुस्कुरा देती हैं।
सैफ अली खान ने बताई करीना की अजीब आदत
इसी शो के दौरान सैफ अली खान ने यह भी बताया कि जब वह और करीना कभी भी बाहर जाया करते हैं तो अचानक से रास्ते में वह रुक जाती हैं और मुस्कुराने लग जाती हैं। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि करीना अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी और उनका सपना क्रिमिनल लॉयर बनने का था। यहां तक की उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में माइक्रो कंप्यूटर का कोर्स भी किया है।
एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई
इसी के अलावा पटौती खानदान की बहू और कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर एक सिंगर भी है। बता दें कि उन्होंने फिल्म देव के दौरान एक गाना गाया था। अगर हम एक्ट्रेस की एजुकेशन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि करीना ने भले ही माइक्रो कंप्यूटर का कोर्स किया। लेकिन उन्होंने एक्टिंग के चलते अपने कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications















