SURPRISE: सलमान खान की अगली फिल्म में भी करीना कपूर..
[बॉलीवुड न्यूज] करीना कपूर और सलमान खान कितने अच्छे दोस्त हैं, यह बात उनके फैंस को बताने की जरूरत नहीं। बहरहाल, करीन सलमान को कभी 'न' नहीं बोल सकतीं। इसी का नतीजा है कि करीना सलमान की एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं।

जी हां, लेकिन बता दें इस फिल्म में सलमान बतौर एक्टर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। बात हो रही है सलमान खान प्रोडक्शन के अगली फिल्म 'जुगलबंदी' की। फिल्म में सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
Oooo.. जैकलीन से किया वादा पूरा.. सलमान ने किसे दिया धोखा!
समीर शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म जुगलबंदी एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। लिहाजा, सलमान करीना से इस फिल्म में एक आइटम नंबर कराना चाहते हैं। वहीं, करीना ने इसके लिए हां भी कर दी है। हाल ही में ब्रदर्स फिल्म में करीना का आइटम नंबर 'मेरा नाम मैरी' रिलीज किया गया है।
खबरों की मानें तो जुगलबंदी की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म में सैफ एक धोखेबाज म्यूजिक एजेंट के रूप में दिखेंगे। वहीं, सैफ के अपोजिट होंगी जैकलीन..एजेंट विनोद के बाद यह पहली बार सैफ और करीना एक ही फिल्म में दिखाई देंगे। यह अलग बात है कि करीना का सिर्फ एक आइटम नंबर होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













