शर्मिला की तरह करीना भी करेंगी शादी के बाद बेहतर फिल्में
ज्ञात हो कि हाल ही में जब हिरोइन फिल्म रिलीज होने वाली थी तब करीना सबसे कह रही थीं कि हिरोइन फिल्म उनकी सबसे स्पेशल फिल्म है। हिरोइन फिल्म के जरिये करीना ने नेशनल अवॉर्ड भी पाने की उम्मीद जगा ली थी। साथ ही करीना ने प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन को भी खुली चुनौती दे दी थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस ने करीना की सारी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।
करीना तो फिल्म में सबको पसंद आई लेकिन फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म का संगीत और यहां तक की फिल्म का स्क्रीनप्ले तक किसी को पसंद नहीं आया। हिरोइन ने अभी तक भारत में कुल 16.5 करोड़ का बिजनेस किया है। विदेशों में ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है। चूंकि करीना कपूर की फैन फोलोइंग विदेशों में काफी ज्यादा है इसलिए विदेशों में इनकी फिल्में काफी अच्छा बिजनेस करती हैं। फिल्हाल आने वाले इस पहले हफ्ते में उम्मीद की जा रही है कि हिरोइन के कलेक्शन में कुछ बढ़ोतरी होगी। क्योंकी अभी कुछ समय तक बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं लगने वाली है।
खैर हम उम्मीद करते हैं कि करीना की ये बात सच हो और शादी के बाद उनका करियर औऱ भी ऊँचाईयों पर पहुंचे। बस एक डर है कि अभी तक जितनी भी हिरोइनों ने शादी की है उनका करियर ग्राफ शादी के बाद नीचे ही आया है पर हो सकता है कि करीना का केस एक्सेप्शल हो।


Click it and Unblock the Notifications
