Upcoming: सलमान नहीं, इस न्यूकमर के साथ करीना का हॉट आइटम नंबर
फेविकोल हो या हलकट जवानी, करीना कपूर के आइटम सांग्स को दर्शकों को हमेशा पसंद किया है। तो एक बार फिर तैयार हो जाइए, करीना कपूर का हॉट और ग्लैमरस अवतार देखने के लिए। जी हां, करण जौहर की आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' में करीना कपूर आइटम नंबर करती दिखेंगी और वो भी न्यूकमर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ।

डाइरेक्टर करण मल्होत्रा इस गाने को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आपको बता दें, करीना कपूर भी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। करीना का मानना है कि सिद्धार्थ बॉलीवुड में आए नवोदित सितारों में से सबसे ज्यादा टैलेंटेज हैं। और सिद्धार्थ के साथ करीना का यह आइटम नंबर जबरदस्त रहेगा।
वहीं, सिद्धार्थ भी इस गाने का हिस्सा होने की वजह से काफी खुश हैं। गौरतलब है कि , सिद्धार्थ फिल्म ब्रदर्स के कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ ने अपनी बॉडी पर बहुत काम किया है और इस फिल्म में वे अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा करीना और सिद्धार्थ की जोड़ी से काफी खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह काफी सिजलिंग जोड़ी साबित होगी।
आपको बता दें, इससे पहले दबंग-2 में फेविकोल गाने से करीना काफी पॉपुलर हुईं थी। लोगों ने करीना के इस अंदाज को काफी पसंद किया था। बहरहाल, अब देखना है कि सिद्धार्थ के साथ करीना क्या जलवे दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications