GOOD NEWWZ - करीना के पति अक्षय, लेकिन बच्चे के पापा दिलजीत, देखिए मेडिकल रिपोर्ट
धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ से करीना कपूर और दिलजीत दोसान्ज्ह की मेडिकल रिपोर्ट वायरल हो रही है। फिल्म में करीना कपूर, अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं लेकिन दिलजीत दोसान्ज्ह उनके बच्चे के पिता है। अब ये शानदार हेरा फेरी ही दर्शकों को फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।
फिल्म से करीना कपूर की मेडिकल रिपोर्ट वायरल हो रही है। इस रिपोर्ट में करीना की बीमारी के लक्षण है - बच्चा चाहिए वाली बीमारी। और इसका इलाज है बिना किसी के डिस्टर्ब किए ध्यान लगाना।

वहीं फिल्म से दिलजीत दोसान्ज्ह की मेडिकल रिपोर्ट में उनकी बीमारी है मज़ेदार। ये बीमारी है ज़िद पे अड़ा रहने वाले पंजाबी मुंडे वाले लक्षण। वहीं इसका इलाज है लोगों को थोड़ी सी Space देना।
गौरतलब है कि दिलजीत दोसान्ज्ह ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करीना कपूर के साथ ही उड़ता पंजाब से की थी। उस फिल्म में दोनों की भूमिका और केमिस्ट्री को काफी सराहा गया था। अब गुड न्यूज़ में उनकी कॉमिक टाइमिंग के फैन होने की बारी है।


Click it and Unblock the Notifications












