करीना ने नहीं देखी हमशक्ल्स!

सैफ अली खान की फिल्म हमशक्ल्स ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, लेकिन कहीं ना कहीं खुद सैफ और उनके चाहने वालों का मानना है कि हमशक्ल्स सैफ की एक गलती है। सैफ को हमशक्ल्स नहीं करनी चाहिए थी। यहां तक कि खुद सैफ ने भी कहा कि वो हमशक्ल्स की सारी जिम्मेदारी ले रहे हैं और उन्हें ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थी। हाल ही में करीना कपूर से भी मीडिया ने जब हमशक्ल्स को लेकर सवाल पूछा तो करीना ने कहा कि उन्होंने हमशक्ल्स देखी नहीं क्योंकि वो सिंघम रिटर्न्स की शूटिंग में व्यस्त थीं।

करीना कपूर ने कहा- "सैफ ने हमशक्ल्स की जिम्मेदारी खुद ली है, फिल्म को करने का फैसला उनका था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई तो किसी ना किसी तो फिल्म पसंद आई ही होगी। हालांकि सैफ को अगर ये लगता है कि हमशक्ल्स करना उनकी गलती थी तो ये सोच ही होगा। सैफ ने इतनी बड़ी बात कही हो तो वो इस बात से जरुर सहमत होंगे।"

करीना कपूर ने ये भी कहा कि उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं तो वो फिल्म कैसी थी, सैफ का किरदार कैसा था इस बारे में तो कुछ नहीं कह सकतीं। लेकिन हां वो सैफ से पूरी तरह से सहमत हैं। करीना कपूर ने ये भी कहा कि सैफ के चाहने वाले इस फिल्म से निराश हुए, उन्हें सैफ का किरदार पसंद नहीं आया और इस वजह से शायद सैफ को ये महसूस हुआ होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X