करीना ने कहा मैंने करवाचौथ नहीं रखा तो सैफ से क्यों उम्मीद करुं!
करीना कपूर खान की शादी के बाद ये उनका पहला करवा चौथ का व्रत था। मीडिया वालों ने भी काफी उम्मीदें रखी थीं। लेकिन करीना ने ये कहकर कि वो व्रत नहीं रखेंगी सभी को निराश कर दिया। करीना कपूर ने कहा कि वो भूखी नहीं रह सकतीं हैं और साथ ही करवा चौथ पर उन्हें विश्वास नहीं है। करीना ने कहा कि किसी के लिए व्रत रखकर किसी की उम्र कैसे लंबी की जा सकती है। ये सब बातों पर वो भरोसा ही नहीं करतीं। करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान ने भी करीना के लिए व्रत नहीं रखा और जब करीना से मीडिया ने ये पूछा तो उन्होंने कहा "जब मैंने ही उनके लिए व्रत नहीं रखा है तो भला मैं उनसे कैसे ये अपेक्षा कर सकती हूं।"
करीना कपूर खान के घर के बाहर फिर भी मीडिया ने काफी देर तक पहरा दिया और सोचा कि भले ही करीना व्रत ना रखें लेकिन हो सकता है कि वो पूजा ही कर लें। लेकिन करीना ने ना ही पूजा की और ना ही व्रत रखा। हालांकि करीना के घर की दीवारें इतनी ऊंची हैं कि अगर उन्होंने पूजा की भी होगी तो मीडिया को पता नहीं चल पाया। लेकिन जो भी हो करीना ने व्रत रखा हो या ना रखा हो लेकिन करीना की इस राय से इत्तेफाक ना रखने वालीं बाकी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने व्रत जरुर रखा था।


Click it and Unblock the Notifications












