गोरी तेरे प्यार में के लिए पहली बार करीना गयीं गांव!
करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म गोरी तेरे प्यार में का फर्स्ट ट्रेलर हाल ही में मुंबई के जूहू पीवीआर में रिलीज हुआ। फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान करीना कपूर ने ये पूछने पर कि जब उन्हें पहली बार फिल्म ऑफर हुई तो क्या रिएक्शन था इसपर करीना ने कहा कि फिल्म को लेकर वो सबसे ज्यादा इसलिए एक्साइटेड थीं क्योंकि फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें पहली बार गांव में जाने का मौका मिला और साथ ही मनीष के साथ अभी तक करीना ने जो भी फिल्में की हैं वो काफी अच्छी ही रहीं हैं इसलिए भी करीना ने गोरी तेरे प्यार में फिल्म के लिए हां किया।
इमरान खान और करीना कपूर कुछ साल पहले पहली बार फिल्म एक मैं और एक तू में एक साथ नज़र आए थे और उसके बाद इनकी जोडी अब फिल्म गोरी तेरे प्यार में दिखेगी। जब करन जौहर से पूछा गया कि उन्होंने इस जोडी़ को क्यों साइन किया इसपर करन जौहर ने कहा कि जरा गौर से इस जोड़ी को देखिये दोनों स्मार्ट हैं बेहतरीन हैं और साथ में कूल दिखते हैं तो भला इन दोनों को कौन अपनी फिल्म में साइन नहीं करना चाहेगा। करन जौहर ने ये भी कहा कि करीना कपूर और इमरान खान दोनों ही साथ में काफी अच्छे दिखते हैं क्योंकि कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी बैठती है
करन ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें लगता है कि करीना कपूर और इमरान खान की शादी किसी और से ना होकर एक दूसरे के साथ होनी चाहिए थी। इसपर करीना ने करन को एक बहुत ही अजीब सा लुक भी दिया। इमरान का तो कहना है कि करीना और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच काफी कुछ एक जैसी आदते हैं इसलिए करीना संग काम करने में इन्हें अच्छा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











