आखिर अभिषेक संग काम करने को क्यों बेकरार करीना!
बॉलीवुड की बहू-बेगम करीना कपूर खान ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि वह एक बार फिर से अभिषेक बच्चन के साथ काम करें क्योंकि उनकी पहली फिल्म अभिषेक के ही साथ थी जो कि चली नहीं थी। अभिषेक की तारीफ करते हुए करीना ने कहा कि पता नहीं क्यों लोगों ने मुझे औऱ अभिषेक को रिपीट नहीं किया।
करीना ने कहा कि अभी हाल में खबर आयी थी कि मेरे अपने.. फिल्म में मैं और अभिषेक साथ आ रहे हैं तो मैं बता दूं कि ऐसी कोई खबर नहीं है लेकिन हां मैं यह जरूर कहना चाहती हूं कि मैं एक बार फिर से पर्दे पर अभिषेक संग रोमांटिक रोल करना चाहती हूं, हालांकि वह आमिर खान संग काम करने को भी लालायित हैं।
गौरतलब है कि दोनों ने दस साल पहले बड़जात्या की फ्लॉप फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में काम किया था। फिल्म साल 2000 में आयी थी लेकिन तब अभिषेक और करीना की बड़ी बहन करिश्मा की शादी होनें वाली थी, दोनों की सगाई भी हो गयी थी लेकिन साल 2003 तक आते-आते किन्ही कारणों से यह रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद से फिऱ दोनों ने करीना-अभिषेक ने साथ काम नहीं किया। लेकिन
अभिषेक, करीना, करिश्मा की जिंदगी आज बहुत बदल चुकी है दोनों की लाइफ में काफी कुछ बदल चुका है इसलिए शायद करीना को लगता है कि अब वक्त काफी आगे निकल चुका है इसलिए शायद अब वह पुरानी सारी बातों को भूलाकर अभिषेक संग काम करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications