संगीत में करीना कपूर ने भाई-भाभी संग लगाए ठुमके, किया इस गाने पर जमकर डांस, VIDEO

kareena Kapoor dance with Alekha advani and Adar jain on sangeet: आदर जैन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में हैं। बता दें कि आदर जैन पिछले महीने ही अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा के साथ गोवा में क्रिश्चियन रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर ली थी। वहीं अब आदर एक बार फिर अलेखा के साथ हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी करने जा रहे हैं।
आदर-अलेखा के संगीत पर नाचे सितारे
हाल ही में कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर सभी घर वाले जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। संगीत नाइट हो और घर की खास सदस्य बेबो यानी की करीना कपूर खान ना डांस करें ऐसा हो नहीं सकता। भाई आदन जैन के संगीत में करीना कपूर ने भी पैर थिरकाए।
भाई-भाभी के साथ जमकर डांस करती दिखीं करीना
करीना कपूर खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर 'तरीफां' गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि करीना अकेले नहीं बल्कि अपने भाई आदर जैन और अलेखा को भी नचाती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर तीनों का डांस वीडियो छा गया है। फैन्स भी करीना का डांस देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट में लिखा- मानना पड़ेगा बेबो के आज भी जलवे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- सो क्यूट। वहीं तीसरे ने लिखा- कितनी बार शादी होगी। समझ नहीं नहीं आ रहा है। फिलहाल शादी की बात करें तो आज 21 फरवरी को आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications