..................... करीना कपूर ने कंफर्म कर दी वरूण धवन - नताशा दलाल की सीक्रेट सगाई | Kareena Kapoor confirms Varun Dhawan and Natasha Dalal's secret engagement - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान ने कंफर्म कर दी वरूण धवन - नताशा दलाल की सीक्रेट सगाई

काफी समय से वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं और खबरें ये भी थीं कि नवंबर 2019 में ही वरूण धवन और नताशा दलाल की एक छोटे से पारिवारिक समारोह में सगाई कर दी गई थी। इसके बाद दोनों साथ में एक ट्रिप पर भी गए जहां उन्होंने 2020 का स्वागत किया। अब करीना कपूर खान के शो What Women Want में इसकी पुष्टि भी कर दी गई।

करीना कपूर ने अपने शो में वरूण धवन से बातचीत के दौरान, नताशा दलाल को उनकी मंगेतर कह कर संबोधित किया। वहीं वरूण ने भी अपनी शादी के बारे में दिल खोलकर बात की।

kareena-kapoor-confirms-varun-dhawan-and-natasha-dalal-s-secret-engagement

वरूण ने बताया कि रिलेशनशिप के इतने सालों बाद अब शादी के बारे में बात करना थोड़ा अजीब है। हां, जब मेरे भाई की शादी हुई तो उन्हें और भाभी को देखकर शादी के बारे में सोचा था। जब मेरी भतीजी हुई तब भी लगा कि हां, ये काफी अच्छी चीज़ है। वरूण ने बताया कि वो और नताशा लिव इन रिलेशनशिप में भी रह सकते थे।

नताशा का परिवार उनके और वरूण के इस फैसले पर सहमत भी था लेकिन वरूण का परिवार चाहता था कि अब वो शादी करके सेटल हो जाएं। गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X